1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) मृदुल उमंग भरने के लिए कौन कहता है?

(ख) पृथ्वी हमें क्या शिक्षा देती है?

(ग) आकाश से हमें क्या सीख मिलती है?

(घ) इस कविता से आपको क्या सीख मिलती है?

2 2. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए -

पर्वत कहता शीश उठाकर, ............................................।

सागर कहता है ............................................................।

समझ रहे हो क्या कहती है, ...............................................। ...................................................., मीठी-मीठी मृदुल उमंग।

3 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) "तुम भी ऊँचे बन जाओ" कौन कहता है?

सागर

पर्वत

तरंग

(ख) धैर्य न छोड़ने के लिए कौन कहता है?

बादल

फूल

धरती

(ग) सागर लहराकर क्या कहता है?

मन में गहराई

गुस्सा लाओ

घबराहट लाओ

4 4. सही अर्थ से मिलान कीजिए-

5 5. पढ़ो और समझो-क्या सीख मिलती है?

6 1. दिए गए शब्दों के दो–दो पर्यायवाची शब्द लिखिए -

पर्वत ............................. .............................

सागर ............................. .............................

धरती ............................. .............................

नभ ............................. .............................

संसार ............................. .............................

7 2. समान तुक वाले शब्द लिखिए-

तरल - ...................

सागर - ...................

भार - ...................

सिर - ...................

सारा - ...................

मन - ...................

8 3. विलोम शब्द लिखिए-

मीठी - ...................

कोमल - ...................

आना - ...................

ऊँचा - ...................

आकाश - ...................

कीमती - ...................

9 4. पढ़ो समझो और करो-

तरल - ................. + ................. + .................

सागर - ................. + ................. + .................

धरती - ................. + ................. + .................

तरंग - ................. + ................. + .................

उमंग - ................. + ................. + .................

संसार - ................. + ................. + .................

10 प्राकृतिक दृश्य में आपको क्या-क्या दिखाई दे रहा है उस पर बातचीत कीजिए और पाँच-छह वाक्य लिखिए।

-------------------------------------------------------------------------------- -------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) सेठ ने ब्राह्मण को कुएँ से पानी क्यों नहीं भरने दिया?

(ख) ब्राह्मण दु:खी क्यों हो गया?

(ग) न्याय के लिए ब्राह्मण किसके पास गया?

(घ) राजा का फ़ैसला सुनकर सेठ हक्का-बक्का क्यों रह गया?

(ङ) राजा ने सेठ के किराए के रूप में प्रतिदिन कितने रुपए देने को कहा?

(च) महाराज ने सेठ को क्या चेतावनी दी?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) महाराज ने सेठ को किसमें डलवाने को कहा?

कारागृह में

कमरा में

घर में

(ख) ब्राह्मण का स्वभाव कैसा था?

सीधा-साधा

मूर्ख

बेईमान

(ग) सेठ ने एक बालटी पानी के लिए कितने रुपए माँगे?

सौ रुपए

दो सौ रुपए

पचास रुपए

(घ) सेठ का स्वभाव कैसा था?

लालची

घमंडी

अच्छा

3 3. किसने-किससे कहा- किसने कहा किससे कहा

1. "तुम इस कुएँ से पानी भर सकते हो।" ------------- -------------

2. "आप में से उस कुएँ का मालिक कौन है?” ------------- -------------

3. "श्रीमान! कल ही तो यह कुआँ मैनें आपसे खरीदा था।" ------------- -------------

4. "मुझे क्षमा कीजिए, महाराज!" ------------- -------------

4 4. कहानी के क्रम के अनुसार 1,2,3,4,5, लिखिए-

(क) तुम केवल कुएँ के मालिक हो। कुएँ के पानी का मालिक हूँ।

(ख) राजा का फैसला सुनकर सेठ एकदम हक्का-बक्का रह गया।

(ग) महाराज उस कुएँ का मालिक तो ब्राह्मण है।

(घ) एक बालटी पानी के लिए सौ रुपए देने होंगे।

(ङ) किसी शहर में एक लालची सेठ रहता था।

5 5. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए। ( आँखें खोल, एक बूँद, ब्राह्मण, पानी का मालिक, हक्का–बक्का )

(क) कुआँ एक सीधे-सादे ......................को बेच दिया।

(ख) महाराज उस कुएँ का मालिक तो ब्राह्मण है, कुएँ के ................. मैं हूँ।

(ग) जब तक पानी की.............................भी उस कुएँ में रहेगी।

(घ) राजा का फैसला सुनकर सेठ एकदम.......................रह गया।

(ङ) महाराज आपने मेरी...............................दी।

6 6. 'अ' लगाकर विलोम शब्द बनाइए।

सत्य -

सफल -

सहनीय -

परिचित -

सुरक्षित -

धर्म -

सावधान -

क्षर -

न्याय -

7 1. दिए गए शब्दों को उचित स्थान पर लिखिए-( मोहन, दया, कलम, गुस्सा, जयपुर, चारपाई, राजस्थान, क्रोध, कार, गांधीजी)

व्यक्तिवाचक संज्ञा - ....................... ...................... ......................

जातिवाचक संज्ञा - ....................... ...................... ......................

भाववाचक संज्ञा - ....................... ...................... ......................

8 2. पर्यायवाची शब्द

पानी -

चरण -

कारागृह -

राजा -

9 3. दिए गए विलोम शब्दों को उचित स्थान पर लिखिए। ( सुखी, दास, गाँव, बेचना, अनेक, भोलापन )

शहर ..............

खरीदना ..............

एक ..............

मालिक ..............

दु:खी

चालाकी ..............

10 रचनात्मक सोच

क्या सीधे-साधे लोगों को इस प्रकार चालाकी से परेशान करना चाहिए? उनके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए? अपने शब्दों में लिखिए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

(क) पेड़ों को कमाई सपूत क्यों कहा है?

(ख) सोम औषधि नामक पौधे में पत्ते कब लगते हैं?

(ग) बूढ़ा आदमी कौन–सा परोपकार कर रहा था?

(घ) हमें कब और कहाँ–कहाँ वृक्षारोपण करना आवश्यक है?

(ङ) वृक्ष लगाना पुण्य का काम क्यों माना गया वृक्ष लगाने से क्या पुण्य मिलता है?

(च) पेड़-पौधों को हरा सोना क्यों कहा गया है किन कारणों से पेड़ों को काटा जा रहा है अपने शब्दों में लिखिए?

(छ) अफ्रीका में एक शिकारी पौधे के बारे में क्या कहा गया है?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) वनस्पति-जगत का पति किसे कहा गया है?

कारागृह में

कमरा में

घर में

(ख) राजा ने बूढ़े आदमी को भेंट में क्या दिया?

मुद्राएँ

रूपए

पैसा

(ग) बूढ़ा आदमी किसका पौधा लगा रहा था?

पीपल का

आम का

अमरूद का

(घ) बूढ़े आदमी ने पेड़ों को क्या कहा?

फल देने वाले

छाया देने वाले

समाज की धरोहर

(ङ) वृक्ष की पेड़ों को बड़ी संख्या में क्यों काटा जा रहा है?

फल खाने के लिए

भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए

जनसंख्या बढ़ाने के कारण

सभी ठीक हैं

3 3. किसने-किससे कहा - किसने कहा किससे कहा

1. “क्या आप इसके फल खा सकेंगे?" ------------- -------------

2. पेड़-पौधे तो समाज की धरोहर है। ------------- -------------

3. बाबा को मेरी ओर से सौ स्वर्ण मुद्राएँ भेंट कर दें। ------------- -------------

4. "मुझे तो इस पौधे का फल इसी उम्र में मिल गया। ------------- -------------

4 4. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए। ( धरोहर, संकल्प, वनस्पति – जगत, संयोग, पैरों पर कुल्हाड़ी )

(क).....................से उसी समय वहाँ से राजा की सवारी निकली।

(ख) पेड़-पौधे मनुष्य जाति के लिए...........................हैं।

(ग) पेड़ पर कुल्हाड़ी उठाकर हम अपने ही ...........................मारते हैं।

(घ) चंद्रमा को .........................का पति कहा गया है।

(ङ) आज से हम सब इस संसार को पालने और बढ़ाने का ......................लें।

5 1. वाक्यों में आए सर्वनाम शब्द चुनकर लिखिए।

(क) उस बूढ़े आदमी को पौधा लगाते देखकर राजा ने कहा।

(ख) यह जरूरी नहीं कि पौधा लगाए, वही उसके फल खाए।

(ग) वह पेड़-पौधों की धरोहर भारी संख्या में छोड़कर जाए।

(घ) हमें पेड़ों की पत्तियों को भी नहीं तोड़ना चाहिए।

6 2. इन शब्दों के समानार्थक लिखिए।

पेड़ -

दुनिया -

औषधि -

स्मृति -

7 रचनात्मक सोच

आपको कौन-सा पेड़ पसंद है और क्यों? इस पेड़ की विविध उपयोगिताएँ भी लिखिए। 'पेड़ बचाओ' विषय पर एक पोस्टर बनाए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) अंगुलिमाल का नाम 'अंगुलिमाल' क्यों पड़ा?

(ख) अंगुलिमाल को जब महात्मा बुद्ध ने देखा तो वह कैसा दिखाई दे रहा था?

(ग) 'मैं तो ठहर गया, भला तुम कब ठहरोगे?' इस पंक्ति का आशय बताए।

(घ) अंगुलिमाल महात्मा बुद्ध के चरणों में क्यों गिर पड़ा?

(ङ) महात्मा बुद्ध ने डाकू अंगुलिमाल का कठोर हृदय कैसे जीत लिया?

(च) महात्मा बुद्ध ने अंगुलिमाल को पेड़ से क्या तोड़ने के लिए कहा?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) महात्मा बुद्ध के मन में किसकी भलाई की इच्छा रहती थी?

अपनी

परिवार की

संसार भर की

(ख) अंगुलिमाल कौन था?

राजा

मंत्री

डाकू

(ग) अंगुलिमाल की काया कैसी थी?

आकर्षक

सामान्य

विकराल

(घ) अंगुलिमाल मारे गए लोगों के किस अंग की माला पहनता था?

हाथ

सिर

ऊँगुली

3 3. पाठांश पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक दिन उस गाँव में महात्मा बुद्ध आए। लोगों ने उनका खूब स्वागत -सत्कार किया। महात्मा बुद्ध ने देखा वहाँ के लोगों में कुछ डर सा समाया हुआ है। महात्मा बुद्ध ने लोगों से इसका कारण जानना चाहा। लोगों ने बता

(क) गाँव में कौन-से महात्मा आए?

(ख) महात्मा बुद्ध ने कहाँ जाने का निश्चय किया?

(ग) गाँव वालों ने महात्मा बुद्ध को किसके बारे में बताया?

(घ) डाकू अंगुलिमाल किसकी हत्या कर देता है?

4 1. इनमें से संज्ञा व विशेषण शब्दों को अलग-अलग करके लिखिए।

1. लंबा-चौड़ा शरीर, बढ़े हुए बाल, एकदम काला रंग, लंबे - लंबे नाखून, लाल-लाल आँखें। संज्ञा शब्द : ................. विशेषण शब्द : .................

2. महात्मा बुद्ध अत्यंत शांत भाव से जंगल में चले जा रहे थे। संज्ञा शब्द : ................. विशेषण शब्द : .................

3. महात्मा बुद्ध ने भयंकर डाकू के कठोर हृदय को जीत लिया। संज्ञा शब्द : ................. विशेषण शब्द : .................

4. अंगुलिमाल क्रोधित हो गया संज्ञा शब्द : ................. विशेषण शब्द : .................

5 2. इन शब्दों के दो–दो समानार्थक ढ़ूँढ़कर लिखिए। (जीत, जय, वन, कानन, निशाचर, असुर, मानव, इन्सान, पैर, पाँव)

विजय ............. .............

राक्षस ............. .............

मनुष्य ............. .............

जगंल ............. .............

चरण ............. .............

6 3. 'अ' लगाकर विलोम शब्द बनाइए।

शुद्ध =

सामान्य =

शान्ति =

हिंसा =

7 4. वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए।

1. जिसकी आत्मा महान् हो –

2. हिंसा करने वाला –

3. जो निरंतर घूमता हो –

4. जिसके हाथ में कोई अस्त्र न हो –

5. अत्याचार करने वाला –

6. किसी के उपकार को मानने वाला –

7. धर्म का उपदेश देने वाला -

8 रचनात्मक सोच

जीवन में कभी – भी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए और सच्चा व्यक्ति जीवन में हर जगह सम्मान पता है? पढ़ी हुई कहानी के आधार पर नयी कहानी का निर्माण करें|

आपके माता–पिता, घर के बड़े और गुरुजन हमेशा सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं आप उनके बताए मार्ग पर कितना ध्यान देते हैं? चर्चा कीजिए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) देवों के सिर पर चढ़ने के बाद पुष्प के कौन से भाव व्यक्त होते हैं?

(ख) पुष्प किसका गहना बनना नहीं चाहता?

(ग) पुष्प वनमाली से क्या कह रहा है?

(घ) पुष्प ने कहाँ-कहाँ नहीं चढ़ने इच्छा व्यक्त की है?

(ङ) पुष्प अपनी राष्ट्रीय भावना किस प्रकार व्यक्त करना चाहता है?

2 2. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए-

चाह नहीं प्रेमी माला में, ............................................ललचाऊँ।

मुझे तोड़ लेना वनमाली। ............................................................फेंक।

मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस ...............................।...................

3 3. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) 'शीश' शब्द का अर्थ लिखिए।

कान

पहाड़

सिर

(ख) पुष्प किसके गहनों में गूँथना नहीं चाहता?

सुरबाला

मधुबाला

रतिबाला

(ग) वीर क्या चढ़ा जाते हैं?

मन

शरीर

शीश

4 1. इनके लिए समूहवाची शब्द लिखिए। ( गुच्छा, झुंड, टीम, टुकड़ी, गुलदस्ता, छत्ता, भीड़ )

अंगूर का .............

खिलाड़ियों की .............

फूलों का .............

हिरणों का .............

सेना की .............

लोगों की .............

तारों का .............

सैनिकों की .............

मधुमक्खियों .............

5 2. दिए गए शब्दों के दो–दो पर्यायवाची शब्द लिखिए। (नीर, धरती, वसुधा, सुमन, जलद, जल, कुसुम, रवि, शशि, चंद्र, दिनकर, मेघ)

पानी - ............. .............

पृथ्वी - ............. .............

फूल - ............. .............

बादल - ............. .............

सूर्य - ............. .............

चंद्रमा - ............. .............

6 3. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए। ( समराट, मात्रभूमि, गूंथा, बनमानि, पँथ, सीस, शिर, सूरबाला )

................ ................ ................ ................

................ ................ ................ ................

7 4. 'पुष्प की अभिलाषा' पाठ में आए हुए पाँच-पाँच क्रिया तथा संज्ञा शब्दों को छाँटकर लिखिए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) हीरा–मोती झूरी को क्यों चाहते थे?

(ख) किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी?

(ग) गयाप्रसाद के घर से भागने में किसने बैलों की मदद की?

(घ) छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?

(ङ) काँजी हाउस में कौन–कौन से जानवर थे? उनकी दशा क्या थी?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) जानवरों में सबसे बुद्धिहीन जानवर कौन-सा है?

हाथी

गधा

बकरी

(ख) झूरी ने दोनों बैलों को कहाँ भेज दिया?

राजा के पास

राजन के पास

गयाप्रसाद के पास

(ग) साँड़ ने पहले किस पर वार किया?

हीरा पर

मोती पर

झूरी पर

(घ) हीरा – मोती ने खेत में क्या खाया?

चना

घास

मटर

3 3. मिलान कीजिए-

4 1. दिए गए शब्दों में योजक–चिह्न लगाकर लिखिए-

एडी और चोटी .....................

हीरा और मोती .....................

रूखा और सूखा .....................

दिन और रात .....................

5 2. विलोम शब्द लिखिए-

व्याकुल ...............

कठिन ...............

भीतर ...............

सुबह ...............

खरीदना ...............

अपमान ...............

6 3. रिक्त - स्थानों की पूर्ति कीजिए- ( ऊँची, रूखा – सूखा, छोटी–सी, मोटे–मोटे )

1. उनके सामने ........................ भूसा डाल दिया।

2. गयाप्रसाद के घर में एक......................लड़की रहती थी।

3. नीलामी में सबसे ..................बोली बोलकर एक व्यापारी उन्हें खरीद लिया।

4. गयाप्रसाद उन्हें ............................ रस्सों से बाँध देता।

7 4. 'र' के रूपों के दो–दो शब्द लिखिए-

रात - ............. .............

सहर्ष - ............. .............

प्रसन्न - ............. .............

ट्रक - ............. .............

8 रचनात्मक सोच

1. हीरा और मोती ने प्रताड़ना के खिलाफ आवाज़ उठाई परंतु इसके लिए उन्होंने स्वयं प्रताड़ना भी सहा। हीरा और मोती के इस प्रतिक्रिया पर आपका क्या विचार है बताए?

2. जानवरों की सुरक्षा के लिए आप क्या–क्या कर सकते हो अपने शब्दों में लिखिए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) सेठ ने शेखचिल्ली को टोकरी घर तक पहुँचाने के लिए क्या कहा?

(ख) शेखचिल्ली ने दो अंडो को लेकर क्या–क्या सोचा?

(ग) भैंसें बेचकर वह कौन–सा व्यवहार करना चाहता था और वह क्या सोचने लगा?

(घ) सेठ शेखचिल्ली पर गुस्सा क्यों होने लगा है?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) 'ख्याली पुलाव पकाना' मुहावरे का अर्थ है-

कोई बात न करना

तीनों ठीक हैं

ऐसी बात करना जो असंभव हो

(ख) मुर्गियाँ बेचकर शेखचिल्ली क्या खरीदना चाहता?

राजा के पास

नीले रंग

गुलाबी रंग की

(ग) शेखचिल्ली मज़दूरी में मिलने वाले अंडों को लेकर क्या सोच रहा था?

तकदीर बदलने का सपना

मकान बनाने का सपना

रोने का सपना

घूमनें का सपना

(घ) शेखचिल्ली धन कमाकर किसका व्यापार करना चाहता था?

हीरों का

कपड़ों का

लकड़ियों का

(ङ) सेठ ने शेखचिल्ली को कितने अंड़े देने के लिए कहा?

एक अंडा

दो अंडे

चार अंडे

3 3. किसने-किससे कहा- किसने कहा किससे कहा

1. “ऐ भाई! इस टोकरी को मेरे घर तक पहुँचा दोगे। ------------- -------------

2. “लेकिन मुझे तो कोई काम नहीं आता। ------------- -------------

3. “दो अंडों से तो इंसान की तकदीर बदल सकती है। ------------- -------------

4. “मूर्ख! यह क्या किया? सौ रुपए के अंडे तोड़ दिए। ------------- -------------

4 1. वाक्यों में आए संज्ञा और क्रिया शब्द चुनकर लिखिए।

(क) शेखचिल्ली मेहनत से नहीं घबराता था।

(ख) बड़े होकर मुर्गे और मुर्गियाँ बन जाएँगे।

(ग) मेरा दूध बेचने का व्यवसाय शुरू हो जाएगा।

(घ) मैं अमीर आदमी बन जाऊँगा।

5 2. इन शब्दों के समानार्थक लिखिए।

इंसान -

व्यवसाय -

घर -

सपना -

6 3. अनुस्वार ं और अनुनासिक ँ लगाकर उच्चारण में अंतर जानो।

अतर -

मुह -

मुर्गिया -

इसान -

अडा -

धधा -

7 रचनात्मक सोच

1. “मैंने देखा एक मज़ेदार सपना”- इस विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) व्योम के शयन कक्ष को किस प्रकार बनाया गया था?

(ख) व्योम के कमरे में किस प्रकार की चीज़ दिखाई दे रही थी?

(ग) ग्रहवासी का क्या नाम था और उसका मित्र उसे कहाँ ले जाना चाहता था?

(घ) व्योम ने सौरमंडल में क्या अनुभव किया?

(ङ) ग्रीन एलियन ने व्योम को कौन–सा यंत्र दिया और क्यों?

(च) व्योम मम्मी की आवाज़ सुनकर क्यों हैरान रह गया?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) उसके पास ग्रहवासी का खिलौना किस रंग का था?

हरे रंग का

नीले रंग का

पीले रंग का

(ख) उसके कमरे में किस रंग की आभा आ रही थी?

राजा के पास

नीले रंग

गुलाबी रंग की

(ग) बिरजू भैया के जिम्मे था।

कल्पना

व्योम

ओम

(घ) उसके मित्र का क्या नाम था?

ग्रीन एलियन

ग्रीन

राकेश

(ङ) व्योम ने ग्रहवासी से क्या खाने के लिए माँगा?

ब्रेड जाम

टॉफ़ी या कैंडी

रोटी-दाल

3 3. मिलान कीजिए -

4 1. उन शब्दों में 'ई' 'ी' की मात्रा जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाइए।

पुत्र -

दास -

मेंढ़क -

गोप -

देव -

काल -

5 2. मिलान कीजिए-

6 3. विलोम शब्द लिखिए-

खूबसूरत - ..................

जीवन - ..................

दोस्त - ..................

आकाश - ..................

दिन - ..................

सुस्ती - ..................

7 4. दिए गए शब्दों में 'आ' के स्थान पर 'ई' मात्रा जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाइए।

नाना - ..................

लड़का - ..................

घोड़ा - ..................

बेटा - ..................

रस्सा - ..................

चाचा - ..................

काका - ..................

बकरा - ..................

दादा - ..................

8 रचनात्मक सोच

1. रोबोट का आविष्कार किसने किया? इंटरनेट की सहायता से पता लगाओ और कक्षा में चर्चा कीजिए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) गांधी जी ने संसार के किन - किन बातों को महत्वपूर्ण बताया?

(ख) गांधी जी ने अपने पुत्र को किसका संग्रह करने के लिए कहा?

(ग) गांधी जी गरीबी में क्यों रहना चाहते थे?

(घ) पत्र में गांधी जी किसकी नियमितता की बात कर रहे हैं?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) गांधी जी को दक्षिण अफ्रीका में एक महीने में कितने पत्र लिखने और प्राप्त करने का अधिकार था?

एक

दो

कोई सीमा नहीं

(ख) गांधी जी ने अपने पुत्र को पत्र के द्वारा सुबह नाश्ते में क्या खाने की सलाह दी?

दूध-डबलरोटी

दूध-खिचड़ी

दूध-साबूदाना

(ग) सच्ची शिक्षा क्या है?

बीमार माँ की सेवा करना

बीमार माँ से सेवा करवाना

दिन रात केवल पढ़ना

(घ) गांधी जी के अनुसार कौन से दो विषय बड़ी उम्र में सीखना कठिन है?

अंग्रेजी-गणित

विज्ञान-भूगोल

संस्कृत–गणित

(ङ) जीवन में कौन-सी चीज़ सहायक होती है?

नियम से रहना

अक्षर-ज्ञान सीखना

खेती करना

3 3. मिलान कीजिए -

4 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

1. गांधी जी को डिप्टी गवर्नर की ............. से मालूम हुआ की माँ का स्वास्थ्य सुधार रहा है।

2. सच्ची शिक्षा तो ............. और .............का बोध है।

3. ............. की तुलना में ............. अधिक सुखद है।

4. सभी औजारों को .............और.............रखना चाहिए।

5 5. दी गई कौन-कौन सी बातें गांधी जी के विषय में सही है (☑) का निशान लगाए।

(क) गांधी जी जेल के नियमों का पालन करते थे।

(ख) गांधी जी को मां के स्वास्थ्य की अधिक चिंता नहीं थी।

(ग) गांधी जी अक्षर ज्ञान की सच्ची शिक्षा मानते थे।

(घ) गांधी की अमीरी की तुलना में गरीबी का अधिक सुखद मानते थे।

(ङ) गांधी जी अपने पुत्र को एक योग्य किसान बनाना चाहते थे।

(च) गांधी जी के जीवन में नियमितता का कोई स्थान नहीं था।

6 1. पाठ में आए एकवचन और बहुवचन शब्दों को ढ़ूँढ़कर लिखिए।

................... ................... ................... ...................

................... ................... ................... ..................

7 2. विलोम शब्द लिखिए-

विशेष - ................

आशा - ................

सुखद - ................

संतोष - ................

उपयोगी - ................

शांत - ................

8 3. दिए शब्दों के अर्थ लिखिए।

9 रचनात्मक सोच

1. मान लीजिए गांधी जी ने यह पत्र आपको लिखा होता तो इस पत्र का उत्तर आप क्या लिखते? अपनी रचना के आधार पर चर्चा कीजिए।

2. महात्मा गांधी जी से जुड़ी चीज़ों पर निशान लगाइए।

10 1. मित्र / संबंधियों को लिखे जाने वाले पत्र का नमूना

2156, चितरंजन पार्क नई दिल्ली - 110019 11 जून, 20xx आदरणीय ताई जी, नमस्ते ------------------------------------------------------------------------------ ---------------------------------------------

2. अपने दादा जी को पत्र लिखकर बताओ कि आप जीवन में कैसे व्यक्ति बनना चाहते हैं?

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) कवि 'वीर' कहकर किसे संबोधित करता है?

(ख) कवि कौन-सा प्रण करने के लिए कहता है?

(ग) इस कविता से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

(घ) कविता को पढ़कर आपके मन में क्या भाव जागते हैं?

(ङ) इस कविता के माध्यम से कवि हमें क्या संदेश देना चाहता है?

2 2. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए -

अन्न, भूमि...........................। ...........................................भरा, प्रातः ...................................... संग .......................................... सूर्य से ........

3 3. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) अन्न कहाँ भरा है?

भूमि

डिब्बे में

आकाश

(ख) बच्चे किसकी दहाड़ से नहीं डरेंगे?

बादल

बिजली

सिंह

(ग) हमें निडर होकर किसका सामना करना चाहिए?

मुसीबतों का

खुशियों का

पुलिस का

(घ) वीरों को किस तरह बढ़ना चाहिए?

इमारतों की तरह

पेड़ों की तरह

सूर्य और चंद्र की तरह

4 5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

1. हमारे ध्वज में....................रंग हैं।(तीन / चार)

2. इस कविता में दल ...................का है।(बुजुर्ग / बच्चों)

3. सामने पहाड़ हो ....................हो। (सिंह की दहाड़ / ज़ोर की)

4. 'वीर तुम बड़े चलो' कविता में .......................है। (द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी / जयशंकर प्रसाद)

5. रत्न पाने के लिए हमें .......................करना पड़ता (आलस / प्रयत्न)है।

5 1. इनके समान तुकवाले शब्द कविता से चुनकर लिखिए।

वीर - .........................

मातृ - .........................

यत्न - .........................

कड़क - .........................

6 2. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए। ( डर, दिन, थल, चंद्रमा, रुकना, कायर, धरती, अँधेरा )

वीर - ...................

चलना - ...................

रात - ...................

आकाश - ...................

सूर्य - ...................

जल - ...................

निडर - ...................

प्रकाश - ...................

7 3. समान अर्थवाले शब्दों का मिलान कीजिए।

8 4. कविता में आए संज्ञा शब्दों को लिखिए।

................. ................. ................. .................

................. ................. ................. .................

9 5. नीचे दिए गए शब्दों का वर्ण – विच्छेद कीजिए।

बिजली - ब् + .......... + .......... + .......... + .......... + ई

ध्वजा - ध् + .......... + .......... + .......... + अ

निडर - न् + .......... + .......... + .......... + .......... + अ

पहाड़ - प् + .......... + .......... + .......... + .......... + अ

भूमि - भ् + .......... + .......... + इ

10 रचनात्मक सोच

1. तिरंगा बनाकर उसमें रंग भरिए और रंगों की क्या विशेषता बताए।

2. कविता की जो पंक्तियाँ आपको अच्छी लगीं उनको चार्ट पेपर पर लिखकर,कविता में आए नाम शब्दों का चित्र बनाए। ( मेघ सिंह पहाड़ सूरज चंद्रमा झंडा )

3. कविता कंठस्थ कर अभिनय सहित कक्षा में सुनाइए।

11 4. मिलान कीजिए-

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) डॉक्टर कलाम किस तरह के परिवार में रहते थे और उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा कहाँ ग्रहण की?

(ख) डॉक्टर कलाम अपने पिता के किन गुणों से अधिक प्रभावित हुए?

(ग) डॉक्टर कलाम ने स्नातक की परीक्षा कब और कहाँ पास की?

(घ) डॉक्टर कलाम पायलट बनने के लिए क्यों नहीं चुने जा सके?

(ङ) डॉक्टर कलाम में कौन-कौन से प्रक्षेपास्त्र बनाने की मुख्य भूमिका निभाई?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) डॉ अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या है?

अब्दुल जाकिर जलालुद्दीन कलाम

अब्दुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम

अब्दुल साकिर जैनुलाब्दीन कलाम

(ख) डॉ अब्दुल कलाम का जन्म कब हुआ?

15 अक्टूबर 1931

2 सितंबर 1929

15 अगस्त 1923

(ग) निम्न में से कौन-सा पुरस्कार डॉक्टर कलाम को नहीं दिया गया है?

पद्म भूषण

पद्म विभूषण

अर्जुन पुरस्कार

(घ) डॉ अब्दुल कलाम का जन्म कहाँ हुआ?

तमिलनाडु

केरल

मुम्बई

3 3. मिलान कीजिए -

4 4. मिलान कीजिए- ( किताब, अनुसंधान, इयादुराई, गीता, प्रतिबद्धता, मनोयोग )

1. मेरे शिक्षक .......................सोलोमन ने मुझसे कही थीं।

2. मैं “भारतीय अंतरिक्ष.........................संगठन” से जुड़ा।

3. एक अच्छी....................सौ अच्छे दोस्तों के बराबर होती है।

4. उनकी अटूट.........................की मार्मिक याद है।

5. .....................का अध्ययन-मनन पूरे से किया।

5 1. उचित योजक शब्द लिखकर वाक्य पूरे कीजिए- ( किन्तु, क्योंकि, परंतु, अथवा, लेकिन )

1. वह धनी है,....................अत्यंत क्रूर है।

2. मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ, ......................घर पर जरुरी काम है।

3. मैंने उसे कई आवाजें दी, .................... उसने मुड़कर न देखा।

4. हिंदुस्तान एक बड़ा देश है, ..................... इंग्लैंड एक छोटा सा टापू है।

5. तुम पढ़ो ...................... खेलने चले जाओ, पर शोर मत करो।

6 2. योजक शब्दों से वाक्य प्रयोग कीजिए।

और .................................................................................

या .................................................................................

अथवा .................................................................................

इसलिए .................................................................................

7 3. योजक शब्दों प्रयोग कीजिए।

मार-पीट .............

मोटा-ताजा .............

खान-पान .............

दूध-रोटी .............

आगा-पीछा .............

दाल-चावल .............

8 4. सही शब्दों से वाक्य पूरे करें। ( की / कि )

1. मैं यह बहुत गर्व के साथ तो कह सकता हूँ...................... मेरा जीवन किसी के लिए आदर्श बन सकता है।

2. मैं पिताजी जी.........................लगन से प्रभावित था।

3. ऐसी आर्थिक कठिनाइयाँ भी सामने आई ......................... मुझे समाचार - पत्र बेचने का काम करना पड़ा।

4. पाँच वर्ष......................आयु में “पंचायत प्राथमिक विद्यालय” शिक्षा-दीक्षा आरंभ की।

5. यह मेरी कहानी उसे निराशा .......................भावना से मुक्त करने में सहायक।

9 5. 'रु के रू' के शब्द लिखिए-

रु (रुकना) ............ ............ ............ ............

रू (रूप) ............ ............ ............ ............

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) 'ईद' कितने प्रकार की होती है? उनकी क्या-क्या विशेषताएँ होती है?

(ख) 'रक्षाबंधन' पर क्या होता है?

(ग) 'दशहरे' पर हम क्या करते हैं?

(घ) 'गुरुपर्व' कब और किस लिए मनाया जाता है?

(ङ) भारत में कौन-कौन से त्योहार बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं? नाम लिखिए।

(च) सभी त्योहार हमें क्या संदेश देते हैं?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) हमारे त्योहार किस पर आधारित है?

धर्म पर

दोनों ही बातें

अलग-अलग मौसम में आने वाली फसलों पर

(ख) ओणम का त्योहार कहाँ मनाया जाता है?

असम

केरल

तमिलनाडु

(ग) जीवन में प्रेम और खुशियों के रंग बिखरने का प्रतीक कौन-सा त्योहार है?

होली

दीपावली

दशहरा

(घ) भाई-बहन के प्यार का त्योहार कौन सा है?

राखी

दशहरा

गुरुपर्व

3 1. इन विशेषण शब्दों से भाववाचक संज्ञाएँ बनाएँ।( क्रोधी, सफलता, आलस्य उपयोगिता, कमज़ोरी चंचलता )

सफल ...................

आलसी ...................

कमज़ोर ...................

क्रोधी ...................

उपयोगी ...................

चंचल ...................

4 2. विशेषण शब्दों से वाक्य प्रयोग कीजिए।

कायर .................................................................................

चतुर .................................................................................

निर्बल .................................................................................

बड़ा .................................................................................

मधुर .................................................................................

भला .................................................................................

5 3. शब्दों के बहुवचन लिखिए।

ख़ुशी - .......................

भेड़ - .......................

बच्चा - .......................

गाय - .......................

धागा - .......................

किरण - .......................

राजा - .......................

पुस्तक - .......................

6 रचनात्मक सोच

1. आपको कौन-सा त्यौहार सबसे पसंद है ? उसके बारे में विस्तार से बताइए। को कौन-सा त्यौहार सबसे पसंद है ? उसके बारे में विस्तार से बताइए।

2. चित्र में कितने त्योहार दिखाई दे रहे हैं नाम लिखिए और उनके बारे में विस्तार से लिखिए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

(क) गुप्तचरों युधिष्ठिर को कौन-सा समाचार दिया?

(ख) अभिमन्यु ने चक्रव्यूह तोड़ने की शिक्षा कहाँ और किससे ली थी?

(ग) पांडव क्यों चिंतित थे?

(घ) सहदेव किस अधूरे ज्ञान की बात कर रहे थे?

(ङ) अभिमन्यु ने अपने पिता के बारे में युधिष्ठिर को क्या बताया?

(च) कौरवों और पांडवों के गुरु का क्या नाम था?

2 2. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)उचित विकल्प के सामने (☑)का निशान लगाइए-

(क) कौरवों ने किस दिशा में युद्ध करना प्रारंभ किया?

उत्तर

दक्षिण

पूर्व

(ख) युद्ध के सोलहसमय अभिमन्यु कितने वर्ष का था?

सोलह

चौदह

तीस

(ग) चक्रव्यूह भेदना कौन जानता था?

अर्जुन

नकुल

सहदेव

(घ) युधिष्ठिर ने अभिमन्यु के साथ किस जाने को कहा?

सहदेव को

नकुल को

भीम को नकुल और सहदेव को

(ङ) अभिमन्यु किसके पुत्र थे?

भीम के

अर्जुन के

युधिष्ठिर के

(च) भीम के हाथ में कौन-सा अस्त्र था?

धनुष-बाण

भला

गदा

3 1. इन शब्दों के अर्थ लिखिए।

ओर

समान

पर

और

सामान

पार

4 2. रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

1. ऐसी अशुभ बात मुँह से नहीं निकालते।

2. व्यूह के भीतर घुसने के बाद निकलना मुश्किल है।

3. युद्धभूमि में शत्रु से लड़ते हुए यदि वीरों की मौत मर भी गया।

4. कौरवों ने दक्षिण में युद्ध आरंभ कर दिया है।

5 रचनात्मक सोच

1. 'भगवतगीता' महाभारत का एक ही एक हिस्सा है। गीता के किन्हीं पाँच मुख्य उपदेशों को चार्ट पेपर पर लिखकर उनका पठन करें और कक्षा में सुनाएँ।

2. अपनी छोटी बहन को पत्र लिखकर समझाइए कि अधूरा ज्ञान हानिकारक होता है। अपनी बात समझने के लिए किसी एक उदाहरण की सहायता दीजिए।

3. चित्र में क्या – क्या दिखाई दे रहा है उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

1 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) प्रदूषण की चपेट में कौन आ गया है?

(ख) पेड़ों से हमें क्या-क्या मिलता और आजकल पेड़ों को क्यों काटा जा रहा है?

(ग) कविता में किसे नुकसान न पहुँचाने की बात की जा रही है?

(घ) बीमारियाँ क्यों फैल रही है और जान पर आफत किस कारण आ गई है?

2 2. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए -

प्रदूषण एक बीमारी है, जिसको हुई .......................................................................... ........................................................................................... ह

3 3. मिलान कीजिए -

4 4. रिक्त – स्थानों की पूर्ति करो।( दुनिया, नुकसान, झूठी, आफत )

1. जिसको हुई उसकी जान पर......................आई है।

2. जिसकी चपेट में आई .....................सारी है।

3. प्रकृति को .........................पहुँचाना बंद करो।

4. हम सब ने मिलकर स्वच्छ रहने की.......................कसमें खाई हैं।

5 1. दिए गए शब्दों के दो–दो पर्यायवाची शब्द लिखिए -

दुनिया ..................... .....................

कुदरत ..................... .....................

मानव ..................... .....................

पेड़ ..................... .....................

वक्त ..................... .....................

6 रचनात्मक सोच

1. 'पर्यावरण संरक्षण' पर आधारित एक पोस्टर तैयार करें और उससे संबंधित एक स्लोगन भी लिखें।

2. 'प्रदूषण' पर अपने विचारों के आधार पर कविता की रचना कीजिए।

3. इस चित्र में आपको क्या - क्या दिखाई दे रहा है उसपर बातचीत कीजिए और पाँच - छह वाक्य लिखिए।